फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एसीएमओ डॉ. अश्वनी ने कई गांवों का निरीक्षण किया

एसीएमओ डॉ. अश्वनी ने कई गांवों का निरीक्षण किया

Tue, 25 Dec 2018 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ. अश्वनी ने कई गांवों का निरीक्षण किया
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

बच्चों में बौद्धिक क्षमता बढ़ाने एवं शारीरिक विकास के लिए आयरन सप्लीमेंट का अपना बड़ा महत्व है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आयरन टैबलेट दी जाती है। सोमवार को एसीएमओ बागपत डॉ. अश्विनी अरोड़ा ने खेकड़ा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम फखरपुर, फिरोजपुर, मुबारिकपुर आदि गांवों के मीजल्स रुबेला टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया। स्कूलों में लगे सत्र के दौरान साप्ताहिक आयरन टैबलेट सेवन कार्यक्रम के तहत छात्र छात्राओं और शिक्षकों से जानकारी ली। साथ ही बच्चों के लिये सोमवार के दिन आयरन गोली सेवन की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने विफ्स रजिस्टर चेक कर मिड डे मिल रसोई की साफ सफाई की व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद मलिक, बीपीएम रुपेंद्र शर्मा, डीईओ सचिन शर्मा, डब्ल्यूएचओ मोनिटर देवेंद्र कुमार, एडरा इंडिया के बीएमसी शमशाद अली, सुशील बाला, एएनएम सविता, अन्नू, पुष्पा पटेल अनुज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed