{"_id":"5bec74f9bdec222f4e268113","slug":"161542223097-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुमेह के लक्षणों को पहचानें, बचाव जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुमेह के लक्षणों को पहचानें, बचाव जरूरी
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। विश्व मधुमेह दिवस पर एसपीआरसी डिग्री कॉलेज से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया इसमें छात्र-छात्राओं और चिकित्सकों ने स्लोगनों के माध्यम से लोगों को मधुमेह की बीमारी से बचाव के बारे में जानकारी दी।
एसपीआरसी डिग्री कॉलेज से बुधवार को विश्व मधुमेह दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई। सीडीओ पीसी जायसवाल, सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह और प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए रैली निकली। राष्ट्रवंदना चौक पर मानव श्रृंखला बनाई गई, उसके बाद रैली कॉलेज में सम्पन्न हुई। सीएमओ ने बताया कि मधुमेह होने पर इसके शुरुआती दिनों में सारा दिन थकान महसूस होती है। भरपूर नींद लेने के बाद भी सुबह उठने पर ऐसा लगेगा कि आपकी नींद पूरी नहीं हुई है। शरीर में थकान महसूस होगी। इससे यह पता चलता है की खून में शुगर का स्तर लगातार बढ़ रहा है। मधुमेह रोगी को बार-बार प्यास लगती है। आंखें कमजोर होना, अचानक वजन कम होना, घाव का जल्दी न भरना, डायबिटीज मरीज के शरीर में किसी भी तरह का संक्रमण जल्दी से ठीक नहीं होता है। मधुमेह की शुरूआत में त्वचा संबंधी कई रोग होने शुरू हो जाते हैं। त्वचा के सामान्य संक्रमण घाव बन जाते हैं। समय-समय पर शुगर चेक करवाते रहें।
------------------
जिला अस्पताल में जांच शिविर
बागपत। सीएमओ डॉक्टर सुषमा चंद्रा ने बताया कि विश्व मधुमेह दिवस पर जिला अस्पताल में डायबिटीज जांच शिविर लगाया गया, इसमें मधुमेह के 52 और ब्लड के 36 व्यक्तियों की जांच कर बचाव व नियंत्रण के बारे में बताया। एसीएमओ डा. जितेन्द्र वर्मा, डा. अश्वनी कुमार, डा. अनुराग वार्ष्णेय, डा. रुचिन यादव, नितिन शर्मा, मनीष कुशवाहा, विनित कुमार, सीओ दिलीप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
--------------------
लोगों को किया गया जागरूक
बागपत। वर्ल्ड डायबिटीज फाउंडेशन में प्रोजेक्ट मैनेजर डा. राजेश जैन ने बताया कि मधुमेह और परिवार की थीम पर प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, नेशनल यूथ फाउंडेशन, एमिटी इंटरनेशनल स्कूल और महावीर शिक्षण संस्थानों का सहयोग रहा।