{"_id":"5bd4c00bbdec2253c9586a33","slug":"161540669451-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्मशान घाट की विवादित भूमि पर निर्माण को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्मशान घाट की विवादित भूमि पर निर्माण को लेकर हंगामा
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। श्मशान घाट की विवादित जमीन पर कराए जा रहे निर्माण कार्य को वाल्मीकि समाज के लोगों ने रुकवा दिया और निर्माणाधीन दीवार को गिरा डाला। अवैध निर्माण करा रहे दूसरे समुदाय के लोगों को दौड़ा लिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत किया।
वाल्मीकि समाज सुधार समिति के पदाधिकारियों ने दिल्ली रोड पर आशीर्वाद रिसोर्ट के सामने स्थित श्मशान घाट की विवादित जमीन को लेकर हंगामा किया। उन्होंने बताया कि 22 बीघा जमीन श्मशान घाट के लिए आवंटित की गई थी, जिस पर धीरे-धीरे भूमाफिया ने कब्जा कर लिया। फिलहाल श्मशान घाट के लिए नौ बीघा जमीन ही शेष है। अन्य जमीन पर भूमाफिया ने कब्जा कर प्लाटिंग शुरू कर दी है। इस मामले में जयराम पुत्र श्रीपाल, महेन्द्र पुत्र रघुबीर निवासी पुराना कस्बा ने न्यायालय में वाद भी दायर किया हुआ है। मामला अभी विचाराधीन है। दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति ने भी उक्त जमीन में 150 गज का प्लॉट पर कब्जा कर लिया, जिसकी सूचना पर समाज के लोग भड़क उठे। नौराज सिंह, रामपाल, हरि किशन, दयाचंद, शीतल प्रधान आदि लोगों ने श्मशान घाट पहुंचकर निर्माणाधीन दीवार को गिरा दिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। दूसरे समुदाय के लोगों को भी दौड़ा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत किया।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि अभी तक जमीन पर अवैध निर्माण के संबंध में कोई शिकायत नहीं की गई है। यदि कोई भी व्यक्ति इस मामले में शिकायत करता है तो जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।