{"_id":"5bc24750bdec22699d5ac0d8","slug":"161539458896-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने भाजपा पर निशाना साधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने भाजपा पर निशाना साधा
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। रठौड़ा गांव में शनिवार को कांग्रेस पार्टी से युवाओं को जोड़ने के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर 70 युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार सिंह ने की। संचालन हेमंत कुमार एडवोकेट ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व सीएमओ जगवीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के लोगों का शोषण कर रही है। बकाया गन्ना भुगतान न होने से किसान आत्महत्या कर रहे हैं, महंगाई बढ़ रही है। आपराधिक घटनाएं घट रही हैं। महिलाओं के साथ यौन शोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के देश विरोधी व जनविरोधी नीतियों के विरोध मेें अब कांग्रेस हर वर्ग को जोड़ने का काम करेगी और भाजपा को मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।
जिलाध्यक्ष चौ. राम कुमार सिंह ने कहा कि हाईकमान के निर्देश पर पार्टी से युवाओं को जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा की नीतियों से तंग आकर लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। इस अवसर पर 70 युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में शहनाज को ब्लाक अध्यक्ष छपरौली बनाया। इसमें उर्मिला सिंह, शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, हेमंत कुमार एडवोकेट, हरवीर सिंह एडवोकेट, उमर मोहम्मद, शिवकुमार, ब्लाक अध्यक्ष तेजवीर तोमर आदि रहे।