{"_id":"5ba15bcb867a557f5e02c612","slug":"161537301451-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाक्षागृह गुरुकुल में चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाक्षागृह गुरुकुल में चलाया स्वच्छता अभियान
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
बरनावा के लाक्षा गृह स्थित श्री महानंद संस्कृत विद्यालय गुरुकुल परिसर में मंगलवार को ब्रह्मचारियों व अध्यापकों ने सफाई अभियान चलाया।
स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत गुरुकुल में सफाई अभियान का शुभारंभ गांधी धाम समिति के वरिष्ठ उप प्रधान नरेंद्र त्यागी ने किया। उन्होंने कहा कि अपने आसपास के परिवेश को साफ सुथरा रखना हमारा नैतिक दायित्व है, इसलिए अपने घर आंगन के साथ सार्वजनिक स्थलों व गली मोहल्लों को भी हम सबको सहयोग कर साफ स्वच्छ रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जनजागरण भी जरूरी है। इस दौरान विद्यालय परिसर, खेल मैदान, गौशाला परिसर, यज्ञशालाओं की ब्रह्मचारियों व अध्यापकों ने साफ सफाई की। इस दौरान योगाचार्य अरविंद शास्त्री, गुरुवचन शास्त्री, विजय कुमार, देवेंद्र शास्त्री, संजीव मुलसम, प्रमोद त्यागी नारंगपुर, मूलचंद, विजयपाल कश्यप आदि मौजूद रहे।