{"_id":"5ba0075b867a557ff0706de8","slug":"161537214299-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासनादेश के बावजूद नहीं मिल रहा प्रतिकर भता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासनादेश के बावजूद नहीं मिल रहा प्रतिकर भता
Updated Tue, 18 Sep 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में हुई। इसमेें प्रचार मंत्री अजय राज शर्मा ने कहा कि शिक्षा विभाग में शासन के द्वारा निर्गत शासनादेशों का भी कोई प्रभाव नहीं है। बताया कि शासनादेश के अनुसार एक लाख से ऊपर वाली जनसंख्या के शहरों को नगर प्रतिकर भत्ता मिलना चाहिए, लेकिन बड़ौत की जनसंख्या एक लाख के ऊपर होने के बाद भी शिक्षकों को नगर प्रतिकर भत्ता नहीं मिल रहा है। पदोन्नति प्रकरण विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में लंबित हैं, इन पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यदि शीघ्र मांगों को पूरा नहीं किया तो उग्र आंदोलन होगा। इसमें ललित जैन, सचिन गुप्ता, प्रदीप शर्मा, नवनीत कुमार, नवीन वर्मा, प्रतीक जैन, आशीष जैन आदि रहे।
विज्ञापन