{"_id":"5b84544242c792464b1c57a2","slug":"161535398978-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुख समृद्धि के लिए धनौरा में हुआ शांति यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुख समृद्धि के लिए धनौरा में हुआ शांति यज्ञ
Updated Tue, 28 Aug 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
धनौरा सिल्वर गांव के बड्डा बगड़ पट्टी में स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सोमवार को शांति यज्ञ का आयोजन हुआ। यज्ञ में ग्रामीणों ने गांव सुख, शांति व समृद्धि के लिए आहुतियां दी। इस दौरान शराब विरोधी समिति का गठन भी किया।
शांति यज्ञ के ब्रह्मा अमरीश शास्त्री ने कहा कि यज्ञ वह परिक्रिया है जो मनुष्य को हर दुविधा से बचाती है। गांव, घर, परिवार की उन्नति का सही और सरल मार्ग यज्ञ है। यज्ञ करने से दूषित वातावरण भी शुद्ध होता है साथ ही मनुष्य को आत्मिक शांति मिलती है। यज्ञ में शामिल होने से भटके प्राणी को भी सही दिशा मिलती है। इसके उपरांत ग्रामीणों ने गांव में जोरों से चल रहे शराब के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए समिति का भी गठन किया। इसके निर्णय लिया कि समिति के सदस्य पहले तो शराब का अवैध कारोबार करने वालों को प्यार से समझाएंगे और नही मानने पर उनसे सख्ती से निपटेंगे। यज्ञ में यज्ञमान बच्चू सिंह राणा रहे। यज्ञ में आनंद ठेकेदार, सतबीर राठी, संत कुमार, सुशील वत्स, मोनू राणा, सतबीर राणा, जयप्रकाश सिंह, नथू सिंह आदि ने गांव की सुख, शांति, समृद्धि के लिए आहुतियां दी।