फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   भाजपा के खिलाफ 40 दिन तक चलेगा रालोद का आंदोलन : गठीना

भाजपा के खिलाफ 40 दिन तक चलेगा रालोद का आंदोलन : गठीना

Sat, 30 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
भाजपा  के खिलाफ 40 दिन तक चलेगा रालोद का आंदोलन : गठीना
बागपत। रालोद के जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना ने कहा कि सरकार की किसान विरोधी नीति और भ्रष्टाचार के खिलाफ रालोद कलक्ट्रेट से हल्ला बोल-पोल खोल आंदोलन शुरू होगा। उन्होंने जिले में 40 दिन तक आंदोलन चलेगा। उन्होंने बताया कि 12 अगस्त को बिजलीघरों का घेराव होगा।
विज्ञापन

जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए रालोद के जिलाध्यक्ष ने कहा केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से किसान और मजदूर परेशान आ चुके हैं। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। किसानों का शोषण बढ़ रहा है। सरकार ने जो वायदे किए, वह सह खोखले साबित हो रहे हैं। किसान विरोधी सरकार के खिलाफ चार जुलाई को रालोद कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन होगा। राज्यपाल के नाम डीएम को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसमें बिजली की बढ़ी दरें, गन्ना भुगतान, आवारा पशु, अपराध, भ्रष्टाचार, बागपत मिल की क्षमता वृद्धि, नहरों की सफाई मुख्य मांग शामिल रहेगी। उन्होंने बताया मांग पूरी न होने पर जिले में 40 दिन तक आंदोलन चलेगा। उन्होंने बताया कि 12 अगस्त को मांग पूरी न होने पर जनपद के सभी बिजली घरों का घेराव होगा। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. अजय तोमर ने कहा कि ट्यूबवेलों की बिजली के दाम दोगुना और घरेलू बिजली के दाम तीन गुना बढ़ा दिए हैं। ऐसा अन्याय कभी नहीं हुआ। रालोद इसे सहन नहीं करेगा। इस दौरान अहमद हमीद, रामपाल प्रधान, सुरेश मलिक, डॉ. सुरेश चंद कौशिक, परमेंद्र तोमर, सतीश चौधरी, चेयरमैन सोमपाल राठी, वीरेंद्र, ओमवीर सिंह तोमर, नीरज पंडित, ब्रजमोहन शास्त्री, कौशेंद्र काठा, आबाद, राजवीर, तेजवीर, यादराम, संजीव कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed