{"_id":"5b0c59d54f1c1bfd6e8b508e","slug":"161527536085-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना के चुनाव पर दिनभर चले सियासी तीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना के चुनाव पर दिनभर चले सियासी तीर
Updated Tue, 29 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
बागपत। कैराना उप चुनाव की लोगों ने चर्चा दिनभर रही। लोग चुनाव का अप डेट लेते रहे। सोशल मीडिया पर भी रालोद और भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर सियासी तीर चलाए। ईवीएम खराब होने की सूचना पर रालोद समर्थकों की सांसे अटकती दिखी। सोशल मीडिया पर इसका ठीकरा भी भाजपा पर ही फोड़ा गया।
कैराना में लोकसभा और नूरपुर में विधानसभा का उप चुनाव हुआ, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा दिनभर कैराना के उपचुनाव की रही। मतदान शुरू होते ही लोगों ने अप डेट लेना शुरू कर दिया था। परिचितों और रिश्तेदारों को कॉल कर चुनाव का हाल पूछा गया। मतदान का प्रतिशत और ईवीएम की खराबी की सूचनाएं पहुंचती रही। जिले के रालोद और भाजपा नेता कैराना के आसपास ही डेरा डाले रहे। व्हाट्स एप और फेस बुक के माध्यम से लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने और अपने समर्थन में वोट डालने का आह्वान किया। सरकारी कार्यालयों में भी कैराना के चुनाव का दिनभर जिक्र रहा।
भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की
बागपत। रालोद के जिलाध्यक्ष सुखबीर सिंह गठीना की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक जिला कार्यालय में हुई। वक्ताओं ने कहा कि ईवीएम को खराब कराकर भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। इसमें कंवर पाल हुड्डा, अब्दुल हफीज, गंगाराम बाघू, जमील अहमद, अजहर खां, संदीप चौधरी, ओमपाल आदि मौजूद रहे।