{"_id":"5a5baf1a4f1c1b6d268b467e","slug":"161515958042-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिम्मतपुर सूजती में ठंड से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिम्मतपुर सूजती में ठंड से युवक की मौत
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। हिम्मतपुर सूजती गांव में शनिवार की रात में ठंड से मजदूर की मौत हो गई। इसके बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक छा गया।
हिम्मतपुर सूजती निवासी अनिल (40) वर्ष पुत्र हुकम चंद शनिवार की रात में अपने कमरे में सोने गया । सुबह परिजन उठे तो अनिल अपनी चारपाई पर मृत पड़ा मिला। परिजनों ने गांव में ही रह रहे एक चिकित्सक को बुलाया। चिकित्सक ने उनसे बताया कि इसकी मौत हो चुकी है। इसकी सूचना पूर्व ग्राम प्रधान किरत पाल राठी ने एसडीएम बड़ौत अरविंद कुमार द्विवेदी को दी। एसडीएम बड़ौत ने उन्हें आश्वासन दिया कि मौके पर टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की है।