{"_id":"5a41509f4f1c1bc5758bb3c8","slug":"161514229919-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट-गाइड शिविर का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट-गाइड शिविर का समापन
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्काउट गाइड शिविर का समापन
बड़ौत (बागपत)।
चौधरी चरण सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन फोर वूमेन में चल रहे स्काउट गाइड शिविर का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हुआ।
समापन कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज सचिव अशोक कुमार ने सरस्वती की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। शिविर का संचालन स्काउट गाइड बागपत के सचिव राम किशन शर्मा ने किया। शिविर में बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष की छात्राओं को चार टोलियों में बांटा गया। छात्राओं ने तंबु का निर्माण, गजेट्स निर्माण किया। जिनका प्राचार्य ने निरीक्षण किया। छात्राओं ने भारतीय परंपरा के अनुसार भोजन तैयार किया। अतिथियों ने भोजन ग्रहण किया। कॉलेज निदेशक डॉ. संजीव आर्य और अशोक कुमार ने राम किशन शर्मा और मनोज कुमार को सदाचार भूषण से सम्मानित किया। अंत में ध्वजा अवतरण किया तथा राष्ट्र गान के साथ शिविर का समापन हुआ।