{"_id":"5a26f43b4f1c1bc8678bfd25","slug":"161512502331-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर आयुक्त गन्ना से मिले किसान, समस्याएं बताईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर आयुक्त गन्ना से मिले किसान, समस्याएं बताईं
Updated Wed, 06 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। जनपद क्षेत्र में गन्ना का इंटेड बढ़ाने, रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना खरीदने व सामान्य प्रजाति का गन्ना लेने आदि मांगों को लेकर मंगलवार को सिरसली, रंछाड़, बामनौली आदि गांवों के किसान रविंद्र हट्टी के नेतृत्व में गन्ना अपर आयुक्त मेरठ से मिले और उन्हें गन्ना किसानों की समस्याएं गिनाई। किसान नेता रविंद्र हट्टी ने बताया गन्ने का इंटेड न बढ़ने व रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना न लेने से किसानों के गेहूं तक की बुवाई नहीं हो रही है। इससे पशुओं के चारे की व्यवस्था करने को लेकर किसान परेशान हैं। इस अवसर पर रविंद्र हट्टी, ऋषिपाल ठेकेदार, महक सिंह, जगवीर सिंह, तेजपाल, तेजवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन