{"_id":"5a1f0c374f1c1b7a548c0245","slug":"161511984183-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के बाद मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के बाद मंथन
Updated Thu, 30 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मतदान होने के बाद प्रत्याशी और समर्थकों ने जीत के आंकड़ों की गोटी बैठाना शुरू कर दिया है। कोई चुनाव कार्यालय पर बैठकर मंथन किया तो किसी ने अपने आवास पर समर्थकों के साथ चर्चा की। चुनाव कार्यालय पर प्रत्याशी समर्थकों के साथ जीत के आंकड़े बैठा रहे हैं। आवास पर भी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार परिवार और समर्थकों के साथ बैठकर जीत के लिए वोटों पर मंथन किया। किस वार्ड के किस बूथ पर कितना मतदान हुआ, इसका आंकलन किया जा रहा है। हर घर में परिवार के लोग खाने और सोने के समय केवल चुनाव पर ही बातें करते रहे। पान की दुकानों पर लोगों का जमघट लग गया। जहां सुबह से लेकर शाम तक मतदान के दौरान हुई गतिविधियों पर बाते हुई। प्रत्याशियों की जीत-हार के आंकड़े लगाए।
व्हाट्सएप का रहा मैसेज का इंतजार
बागपत। व्हाट्स एप पर दिनभर मतदान का प्रतिशत जाने के लिए लोग उत्सुक रहे। प्रत्याशी और उनके समर्थकों से चुनाव के बारे में जानकारी ली गई। मतदान प्रतिशत की के आंकड़े जाने के लिए उतावले रहे। हर दो-तीन घंटे बाद चुनाव का हाल जाने के लिए मैसेज का इंतजार देखा गया।