{"_id":"59c415ef4f1c1bb1688b6176","slug":"161506022895-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंच सुलझाएंगे मौजिजाबाद नांगल का जमीनी विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंच सुलझाएंगे मौजिजाबाद नांगल का जमीनी विवाद
Updated Fri, 22 Sep 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। मौजिजाबाद नांगल गांव में दो पक्षों के बीच चल रहे जमीन विवाद को लेकर कस्बा दोघट में हुई पंचायत में पंचों पर ही निर्णय छोड़ा गया। पंचायत में तय हुआ अब कोई भी पक्ष मुकदमे बाजी नहीं करेगा। पंच ही अधिकारियों से मिलकर मामला सुलझाएंगे ।
मौजिजाबाद नांगल गांव में 1010 मीटर जमीन को लेकर बिजेंद्र और सुखबशर पक्ष में हुई कहासुनी के बाद उस समय तनाव की स्थिति बन गई थी जब उस जमीन की पहले सुखबीर पक्ष ने जुताई करा दी और फिर बिजेंद्र पक्ष ने जुताई करा दी। इस बात पर तनाव इतना बढ़ा की खेत के पास भट्टे पर पुलिस तैनात करनी पड़ी। मामले पर दोघट में राजेंद्र चौधरी के आवास पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों की पंचायत हुई। देर रात्रि तक चली पंचायत में पांच लोगों को यह जिम्मेदारी सौंपी की वे एसडीएम बड़ौत से मिलकर समस्या का समाधान कराए। तब तक कोई भी पक्ष उस जमीन को नहीं छेड़ेगा। पंचायत में तय हुआ कि दोनों पक्ष आपस में मिल जुल कर रहे कोई तनाव न बनाए। पंचायत की अध्यक्षता बलबीर सिंह ने की। संचालन ऋषिपाल राठी ने किया। इसमें ब्रजपाल शास्त्री, सुखबीर, बिजेंद्र सिह, अब्बास चौधरी, धर्मेंद्र राठी, बुद्ध प्रकाश, संजीव राठी, वेद सिंह, वीरेंद्र, सुधीर मुखिया, अंग्रेज, ओमपाल, नरेंद्र, साहब सिंह, प्रमोद आदि रहे।