फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विधायक रोडवेज भूमि के समतलीकरण के लिए देंगे पांच लाख रुपये

विधायक रोडवेज भूमि के समतलीकरण के लिए देंगे पांच लाख रुपये

Mon, 11 Sep 2017 01:28 AM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
विधायक रोडवेज भूमि के समतलीकरण के लिए देंगे पांच लाख रुपये
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ौत विधायक कृष्णपाल मलिक ने कहा बावली चुंगी पर स्थित रोडवेज भूमि की समतलीकरण के लिए विधायक निधि से मिट्टी डलवाने के लिए पांच लाख रुपये देंगे और साथ ही इस भूमि पर एक कमरा भी बनाया जाएगा।
सीनियर सिटीजन्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक दयानंद बाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल के सभाकक्ष में हुई। इसमें विधायक कृष्णपाल मलिक को वरिष्ठ नागरिकों ने समस्याएं सुनाईं। उन्होंने परिवहन निगम की बसों को बावली चुंगी से संचालित कराने, हाईवे का निर्माण कराने, शहर की जाम की समस्या हल कराने, मीरापुर राजबाहे की पटरी का निर्माण कराने और यातायात और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग रखी ।
विज्ञापन

विधायक ने कहा लखनऊ के आदेशानुसार बसों का संचालन इसी स्थान से कराया जाएगा। उन्होंने मीरापुर राजबाहे की पटरी का निर्माण शीघ्र विकास प्राधिकरण से कराने का आश्वासन दिया। विधायक ने कहा सितंबर माह के अंत तक दिल्ली-सहारनपुर हाईवे मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू होगा। विधायक ने कहा सफाई व्यवस्था ठीक करने, यातायात व्यवस्था सुधारने और शहर की जाम से निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी से बात होगी। इस दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने पन्नी का प्रयोग नहीं करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बैठक डॉ. हरपाल सिंह की अध्यक्षता और प्रीतम सिंह वर्मा एवं तेजपाल सिंह के संयुक्त संचालन में हुई। इसमें डॉ. ओमवीर सिंह, शिवनारायण शर्मा, ओमप्रकाश आर्य, विजयपाल सिंह, नरेंद्र जैन, हाजी यामीन, सुबोध, डॉ. तेज सिंह, जगमेहर पंवार, राजपाल सिंह, हरबीर सिंह, सत्यप्रकाश चौहान, इंद्रपाल, ईश्वर सिंह, राधेश्याम, जगवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, रत्न सिंह, सुरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed