{"_id":"59ab0a8d4f1c1b736a8b46b3","slug":"161504381581-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के गोद लिए गांव में गंदगी का आलम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के गोद लिए गांव में गंदगी का आलम
Updated Sun, 03 Sep 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
जिलाधिकारी के गोद लिए गांव ब्राह्मण पुट्ठी में गंदगी से ग्रामीणों का बुरा हाल है। मार्ग टूटे पड़े हैं। तालाब किनारे की सीटों पर ग्रामीणों ने बिटौड़े रख दिए हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय में घास उगी है।
जिला मुख्यालय से करीब नौ किमी दूर ब्राह्मण पुट्ठी गांव को डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने गोद लिया हुआ है। यह आदर्श गांव भी है, लेकिन गांव में प्रवेश करते ही यहां की हकीकत का पता चल जाता है। तालाब किनारे सौंदर्यीकरण के बाद यहां लोगों के बैठने के लिए सीमेंट की स्थानी सीटें बनाई गई थी। लेकिन, इन सीटों पर कुछ लोगों ने कब्जा कर बिटौड़े रख दिए हैं। मुख्य मार्ग टूटने लगा है और गांव में कई जगह गंदगी पसरी है। प्राथमिक विद्यालय के परिसर का हैंडपंप खराब है। इससे बच्चे पेयजल के लिए परेशान रहते हैं।
उच्च प्राथमिक विद्यालय के परिसर में घास खड़ी है। गांव की सफाई व्यवस्था की कई बार शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं निकला। ग्रामीण नीरज, विद्याराम, बिजेंद्र शर्मा, महेंद्र का कहना है कि स्वच्छता के लिए ग्रामीणों को सहयोग करना चाहिए। जिन लोगों ने अतिक्रमण किया है, वह उसे हटाए। प्रशासन और ग्राम प्रधान से भी मांग की जाएगी। डीएम भवानी सिंह खंगारौत का कहना है कि उन्हें अतिक्रमण की जानकारी नहीं मिली है। वह सोमवार को मामले की जांच कराएंगे।