{"_id":"596676ac4f1c1b07028b45f0","slug":"161499887276-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना मंत्री से मिल बकाया गन्ना भुगतान दिलाये जाने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना मंत्री से मिल बकाया गन्ना भुगतान दिलाये जाने की मांग की
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
सहकारी गन्ना विकास समिति मलकपुर के चेयरमैन ने प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा से मिलकर ज्ञापन दिया। जिसमें मलकपुर मिल पर किसानों का बकाया गन्ना भुगतान दिलाने की मांग की।
बताया कि मलकपुर चीनी मिल पर 2012-13 और 2014 का गन्ना मूल्य का ब्याज व वर्ष 2015-16 के गन्ने भुगतान का करीब 75 करोड़ अवशेष है। वहीं 2016-17 का 250 करोड़ रुपये अवशेष है। जबकि चीनी बिक्री का 85 प्रतिशत भुगतान इसी वर्ष के गन्ना मूल्य भुगतान में किया जाना था। मिल अधिकारियों द्वारा अवैध रूप से इस भुगतान का पैसा अन्य जगह लगाया गया है, जो अवैध है। उन्होंने मंत्री से अनुरोध किया कि मिल अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर कराकर कानूनी कार्रवाई अम्ल में लाई जाये और चीनी, शीरा, बैगास पर प्रतिबंध लगाकर एसडीएम व गन्ना समिति के अधिकार में दिया जाए। उन्होंने रमाला सहकारी चीनी मिल की पेराई क्षमता शीघ्र बढ़ाए जाने की भी मांग की।