फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   16 vehicle related services and license services online

वाहन संबंधित 16 सेवाएं व लाइसेंस सेवाएं हुई ऑनलाइन

Fri, 06 Nov 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
16 vehicle related services and license services online
डीएम शकुंतला गौतम ने ऑटोमोबाइल डीलर्स की बैठक ली, वाहन स्वामियों को जागरूक करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने ऑटोमोबाइल डीलर्स की बैठक ली। कहा कि वाहनों के रजिस्ट्रेशन में वाहन की भौतिक पत्रावली को कार्यालय में प्रेषण की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया है। डीलर इस संबंध में वाहन स्वामियों को जागरूक करें।

डीएम ने बताया कि परमिट का नवीनीकरण, परमिट प्राधिकरण का नवीनीकरण, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र की द्वितीय प्रति, अस्थाई परमिट, विशेष परमिट, पंजीयन का नवीनीकरण, पंजीयन पुस्तिका में पता परिवर्तन, वित्त पोषण का जोड़ जाना, वित्त पोषण का हटाया जाना, पंजीयन पुस्तिका का विवरण, परमिट की द्वितीय प्रति जारी करना, पंजीयन पुस्तिका की द्वितीय प्रति जारी करना, वाहन की एनओसी, वाहन का स्वामित्व हस्तांतरण, मोटर वाहन का पंजीयन व ड्राइविंग लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस की द्वितीय प्रति जारी करना, परिचालक लाइसेंस जारी करना, ड्राइविंग लाइसेंस का प्रस्ताव किया जाना, नवीनीकरण व परिवर्तन, प्रतिस्थापन, अंतरराष्ट्रीय परमिट जारी किया जाना आदि सेवाएं ऑनलाइन हो गई है। बागपत में 18 प्रदूषण जांच केंद्र हैं। डीएम ने सभी डीलर को अपने प्रतिष्ठान पर परिवहन विभाग के टोल फ्री नंबर 18001800151 अंकित करने के निर्देश दिए ताकि वाहन क्रेता टोल फ्री नंबर पर आवश्यक जानकारी व शिकायत कर सकेें। इसके अलावा वाहनों पर कोविड-19 से बचाव संबंधित जागरूकता पंपलेट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सेवाओं में प्रथम पांच माह में टॉप पांच डीलरों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में इस अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुभाष राजपूत, आरआई परिवहन विनय कुमार सिंह व 26 डीलर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed