फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पर्यावरणीय समिति होगी सक्रिय, डीएफओ बनाएं गए सदस्य संयोजक

पर्यावरणीय समिति होगी सक्रिय, डीएफओ बनाएं गए सदस्य संयोजक

Tue, 25 Jun 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरणीय समिति होगी सक्रिय, डीएफओ बनाएं गए सदस्य संयोजक
बागपत। जिले में पर्यावरण समिति सक्रिय होगी। इसके माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। एनजीटी (राष्ट्रीय हरित अधिकरण) के निर्देश के अनुसार कार्य किया जाएगा। पॉलिथीन के प्रति लोगों की मानसिकता को बदला जाएगा। पौधरोपण पर भी विशेष फोकस रहेगा। साफ-सफाई और अन्य बिंदुओं पर समिति के पदाधिकारी कार्य करेंगे। सीडीओ ने जिला पर्यावरण समिति का संयोजक प्रभागीय वनाधिकारी को बनाया है।
विज्ञापन

एनजीटी (राष्ट्रीय हरित अधिकरण) के निर्देश पर जिला पर्यावरणीय समिति का पुनर्गठन किया। सीडीओ पीसी जायसवाल ने समिति का संयोजक प्रभागीय वनाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा को बनाया। बताया कि डीएम के आदेश पर पर्यावरणीय विषयों एवं प्रदूषण से संबंधित बिंदुओं पर समग्र रूप से समितियों के दायित्वों को समाहित किया गया है। सीडीओ ने वनाधिकारी को निर्देश दिए की वह बैठक का एजेंडा तैयार करेंगे। जिला अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित कराने एवं उसके बाद बैठक का कार्यवृत्त तैयार करेंगे। समिति के सदस्यों को सभी कार्रवाई से अवगत कराएंगे।
विज्ञापन


जिला पर्यावरणीय समिति
डीएम अध्यक्ष, सीडीओ, एसपी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा नामित अधिकारी, एडीएम, उपाध्यक्ष विकास प्राधिकरण, सीएमओ, अधिशासी अभियंता सिंचाई, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, एआरटीओ, अधिशासी अभियंता ऊर्जा निगम, डीपीआरओ, जिला उद्यान अधिकारी, डीएसटीओ, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, सभी सिटी गैस नेटवर्क के प्रतिनिधि, क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, डीएम द्वारा नामित पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाले अधिकतम दो पंजीकृत गैर सरकारी स्वैच्छिक संगठन को सदस्य मनोनीत किया। जबकि जिला वनाधिकारी को सदस्य संयोजक बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed