{"_id":"5d111f3a8ebc3e73db1ce320","slug":"15614031778-baghpat-news30","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागोट गांव में चल रहे समर कैंप का हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागोट गांव में चल रहे समर कैंप का हुआ समापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)। भागोट गांव में हॉकी संघ और मंगल पांडेय स्पोर्ट्स की ओर से चल रहे समर कैंप का सोमवार को समापन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि डीएम पवन कुमार रहे। इस मौके पर उन्होंने कैंप के खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र वितरित किए।
हॉकी संघ और मंगल पांडेय स्पोर्ट्स क्लब की संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय हॉकी का समर कैंप का आयोजन किया। इसमें अंडर-16 वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कोच कृपाल ने खिलाड़ियों को हॉकी के टिप्स दिए। सोमवार को समर कैंप का समापन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि डीएम पवन कुमार और विशिष्ट अतिथि एसडीएम खेकड़ा पुलकित गर्ग रहे। डीएम पवन कुमार ने कहा कि हॉकी में युवाओं को हिस्सा लेकर देश का नाम रोशन करना है। कोच कृपाल सिंह ने जिस प्रकार से हॉकी के टीम तैयार की जा रही है यह काबिल ए तारीफ है। उन्हें प्रशासन की ओर से जो भी मदद दी जा सकती है, उसको दिया जाएगा। निरंतर अपने प्रयास जारी रहे। टीम को प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए भेजते रहे। इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा। सभी खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। इसमें पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. मेहराजुद्दीन ने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं जरूरत है, सिर्फ उन्हें निखारने की जरूरत है। कार्यक्रम के बाद डीएम और एसडीएम ने आयोजकों के साथ पौधरोपण किया। कृपाल सिंह, प्रमोद गुर्जर, देवेंद्र प्रमुख, बाबर चौहान, साधुराम, बाबू, निशांत, श्याम सिंह, नीरज प्रधान, प्रदीप प्रधान, ऋषिपाल प्रधान मौजूद रहे।