फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बामनौली का यशवर्धन सेना में बना लेफ्टिनेंट

बामनौली का यशवर्धन सेना में बना लेफ्टिनेंट

Mon, 10 Jun 2019 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
बामनौली का यशवर्धन सेना में बना लेफ्टिनेंट
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव का यशवर्धन चौधरी सेना में लेफ्टिनेंट बन गया है। देहरादून में ट्रेनिंग पूरी होने के बाद शनिवार को परिजनों ने पहुंचकर उसे बधाई दी। यशवर्धन चौधरी ने फोन पर बताया कि उनके पिता अजित चौधरी खेती करते हैं। बड़ा भाई राजवर्धन चौधरी सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा है। चाचा अमरजीत चौधरी देहरादून में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर हैं। उनके दादा स्व. ब्रजभूषण चौधरी यूपी पुलिस में डिप्टी एसपी थे। उन्होंने चंबल के डाकू छविराम को मुठभेड़ में मार गिराया था, जिस पर उन्हें राष्ट्रपति ने पुरस्कृत किया था। यशवर्धन ने 12वीं तक की पढ़ाई मेरठ पब्लिक स्कूल से की। उसके बाद अपनी मेहनत और लगन के आधार पर एनडीए में सलेक्शन हुआ। परिवार में मां विनीता चौधरी, पिता अजित चौधरी, बड़े भाई राजवर्धन चौधरी व दादी, चाचा, चाची हैं। गांव में खुशी का माहौल है। हेमंत कुमार एडवोकेट, नरेश डायरेक्टर, रामकुमार, देवेंद्र ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed