{"_id":"5cfd58bcbdec22070352cf20","slug":"15601071887-baraut-news199","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोरदार प्रदर्शन कर नुकसान का मुआवजा मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोरदार प्रदर्शन कर नुकसान का मुआवजा मांगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। जिवाना गुलियान गांव में विद्युत लाइन के फाल्ट से दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों के विद्युत उपकरण फुंक गए थे। ग्रामीणों ने रविवार को ऊर्जा निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर नुकसान का मुआवजा मांगा।
जिवाना गुलियान गांव में शनिवार शाम जर्जर व ढीली एचटी लाइन का तार एलटी लाइन पर गिरने से तेज धमाके के साथ जबरदस्त फाल्ट हुआ, जिससे गांव में स्थित सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा में आग लग गई थी। इसके अलावा करीब 30 ग्रामीणों के घरों में तेज चिंगारी के साथ लाखों के विद्युत उपकरण फुंक गए थे। इस दौरान दो महिलाओं सहित आधा दर्जन लोग भी झुलस गए थे। ग्रामीणों ने इस हादसे के लिए ऊर्जा निगम के स्थानीय कर्मचारियों एवं अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर कड़ा रोष प्रकट करते हुए जिला प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की। इस दौरान आदित्य सोलंकी, रमेश, सलीम, हाकम, बाबू, तालिम, नूरदीन, समेदीन, जुम्मा, नवाब, इशाक, आदि मौजूद रहे।