{"_id":"5cf81941bdec2207114c120e","slug":"15597632608-baghpat-news86","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमाला में तालाब का होगा विकास, टांडा मार्ग की मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमाला में तालाब का होगा विकास, टांडा मार्ग की मरम्मत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, डीएम पवन कुमार एवं एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने रमाला गांव में तालाब एवं टांडा मार्ग का निरीक्षण किया। डीएम ने शीघ्र ही तालाब का विकास कराने एवं मार्ग की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया।
बुधवार को विधायक के साथ डीएम, एसपी एवं सीडीओ रमाला गांव में पहुंचे। डीएम गंदगी से अटे पड़े तालाब व टांडा रमाला मार्ग की जर्जर हालत को देखकर सीडीओ को बजट बनाकर तालाब का विकास करने एवं टांडा-रमाला मार्ग की मरम्मत करने का निर्देश दिए। छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह ने बताया कि वह क्षेत्र की समस्या को लेकर एक सप्ताह पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले थे। उनके आदेश पर ही बुधवार को अधिकारी क्षेत्र की समस्या देखने पहुंचे। रमाला, लूम्ब, तुगाना आदि गांव के तालाब के विकास होने व टांडा-रमाला मार्ग की मरम्मत आदि की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जल्द ही इन पर काम शुरू करा दिया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम गुलशन कुमार, प्रधान राजकुमार, रमेश, सचिन, मुकेश आदि थे।