फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   वृद्धाश्रमों में बुजुर्गो के साथ दुर्घटना होती है तो परिवार जिम्मेदार

वृद्धाश्रमों में बुजुर्गो के साथ दुर्घटना होती है तो परिवार जिम्मेदार

Mon, 03 Jun 2019 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
वृद्धाश्रमों में बुजुर्गो के साथ दुर्घटना होती है तो परिवार जिम्मेदार
बागपत। महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा वृद्धाश्रमों में किसी बुजुर्ग के साथ किसी तरह की दुर्घटना होती है, इसका जिम्मेदार परिजनों को समझा जाएगा। मुखिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि खेकड़ा क्षेत्र में हुई बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में परिजनों को रानी लक्ष्मीबाई सम्मान निधि से 10 लाख रुपये का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में रविवार राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने महिला उत्पीड़न के 550 मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से सवाल जवाब किए। उसके बाद पत्रकार वार्ता में कहा कि शामली में गड़बड़ी पकड़ी थी। उसके बाद उन्होंने खेकड़ा में जांच पड़ताल की तो यहां भी कई अनियमितता मिली थी, जिसमें कार्रवाई कराई गई थी। बताया कि अब नया नियम बनाया गया कि वृद्धाश्रम में किसी बुजुर्ग के साथ दुर्घटना होती है तो इसका जिम्मेदार परिवार को माना जाएगा। वहीं परिवार के मुखिया को नोटिस जारी किया जाएगा, जिसमें चाहे पति हो या बेटा। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व बड़ौत क्षेत्र के एक गांव में मृत महिला के पास बच्ची मिली थी, जो घायल थी। उसकी पढ़ाई-लिखाई और अन्य सुविधाओं की भी व्यवस्था कराई जाएगी। खेकड़ा क्षेत्र में दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में परिजनों को रानी लक्ष्मीबाई सम्मान निधि नहीं मिली है। इसका कारण है आरोपी द्वारा आत्महत्या कर लेना। इस मामले में आरोपी के बयान के बाद ही योजना का लाभ दिया जाता है। इस संबंध में डीएम के साथ वार्ता की गई। उनके माध्यम से प्रमुख सचिव को योजना का लाभ दिलाने के लिए पत्र लिखा गया है। वहीं उत्पीड़त महिला को लखनऊ के चक्कर न लगाने पड़े इसके लिए व्हाटसएप नंबर 9306511708 जारी किया है। इस पर कॉल नहीं होगी। पीड़िता अपना शिकायत पत्र, फोटो आईडी और अन्य जानकारी दे सकती है। डीएम पवन कुमार, एडीएम अनिल कुमार मिश्रा, एएसपी रणविजय सिंह, समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृद्धों को पूरा लाभ नहीं देते संचालक
राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह ने कहा कि वृद्धाश्रम में वृद्धों की सेवा के लिए शासन विभिन्न सुविधाएं दी जाती हैं। 10 लाख रुपये माह खर्च होते हैं, लेकिन पूरा खर्च नहीं करते। इसके लिए समीक्षा कर शत प्रतिशत शासन से मिलने वाली राशि को खर्च करने के लिए निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed