फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सूरज की तपिश से जन-जीवन हुआ अस्त-व्यस्त

सूरज की तपिश से जन-जीवन हुआ अस्त-व्यस्त

Mon, 03 Jun 2019 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
सूरज की तपिश से जन-जीवन हुआ अस्त-व्यस्त
बड़ौत (बागपत)। मौसम हर रोज करवट बदल रहा है। रविवार को सूरज की तपिश ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया। दिन में तेज धूप के साथ ही रात में भी गर्मी चैन छीन रही है। इंसान ही क्या बेजुबान जानवर भी गर्मी से बौखला गए।
विज्ञापन

लगातार बढ़ते हुए तापमान के चलते लोग परेशान हैं। दिन निकलते ही सूरज आग उगलना शुरू कर देता है। दोपहर की गर्मी में हाल यह है कि पांच मिनट खड़ा होने पर लगता है कि मानो त्वचा झुलस रही है। बेजुबान जानवर और पक्षी भी गर्मी से बिलबिलाए है। सामान्य दिनों से दिनभर व्यस्त रहने वाले मुख्य बाजार पर रविवार दोपहर गर्मी के चलते बहुत कम लोग नजर आए। इसके अलावा गांधी रोड, नेहरू रोड, फूंसवाली मस्जिद, दिल्ली बस स्टैंड, बिनौली रोड पर दोपहर के समय लोगों की संख्या कम रही। गर्मी के चलते लोग बुखार और उल्टी की चपेट मेें भी आ रहे हैं। बाजार में ठंडे पेय पदार्थो की ब्रिकी बढ़ गयी है। बाजार मेें लस्सी, कोल्ड ड्रिंक्स, जूस, गन्ने का रस और आइसक्रीम की ब्रिकी बढ़ गयी है। युवतियां ही नहीं युवक भी अंगोछे में मुंह लपेट कर चल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed