फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सत्यपाल सिंह ने बनाया रिकॉर्ड, मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना

सत्यपाल सिंह ने बनाया रिकॉर्ड, मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना

Thu, 30 May 2019 01:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
सत्यपाल सिंह ने बनाया रिकॉर्ड, मंत्रिमंडल में जगह मिलने की संभावना
बागपत। केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल में मंत्रिमंडल को लेकर चर्चाओं और कयास का दौर चल रहा है। पिछली सरकार में बागपत के सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह को केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री बनाया गया था, इस बार भी उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। कई रिकॉर्ड के साथ सत्यपाल सिंह इस बार लोकसभा पहुंचे हैं।
विज्ञापन

एनडीए की पिछली सरकार में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री रहे डॉ. सत्यपाल सिंह बागपत सीट से दूसरी बार लोकसभा पहुंचे हैं। बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा अन्य केंद्रीय मंत्री शपथ लेंगे। मंत्रिमंडल में कौन-कौन शामिल होंगे, यह स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन डॉ सत्यपाल सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की चर्चाएं चल रही है। बागपत लोकसभा सीट से भाजपा को उन्होंने दूसरी बार जिताकर रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले बागपत सीट पर कभी भी भाजपा लगातार दूसरी बार जीत दर्ज नहीं कर सकी। इसके अलावा उन्होंने पिछले चुनाव में रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह और इस बार उनके बेटे रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी को पराजित कर लोकसभा सीट कब्जाई। उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना बढ़ गई है, हालांकि देर रात तक इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन



नागपुर और अहमदाबाद से नजदीकियों का मिल सकता है लाभ
बागपत। डॉ. सत्यपाल सिंह की संघ के मुख्यालय नागपुर में भी खासी पकड़ है। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी और सीएम योगी आदित्यनाथ से उनकी नजदीकियां हैं। ऐसे में उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिलना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed