फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गंदगी से भड़के गढ़ी दुल्ला के ग्रामीण

गंदगी से भड़के गढ़ी दुल्ला के ग्रामीण

Thu, 30 May 2019 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
गंदगी से भड़के गढ़ी दुल्ला के ग्रामीण
बिनौली (बागपत)। गढ़ी दुल्ला गांव के ग्रामीण नरकीय जीवन जी रहे हैं। तैनात सफाई कर्मचारी द्वारा गांव में सफाई न करने से गलियों के नाली खड़ंजा अटे हैं। इससे गांव में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। और शीघ्र ही समस्या का समाधान न होने पर ब्लॉक मुख्यालय पर धरना शुरू करने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

गढ़ी दुल्ला में तैनात सफाई कर्मचारी ग्रामीणों की एक नही सुनता ओर न ही प्रधान को कुछ मानता उसके तानाशाही रवैये से ग्रामीण नरककीय जीवन जी रहे हैं। सफाई करना दूर वह गांव में जाकर भी नही झांकता जिस कारण गांव के सभी नाली खड़ंजा गंदगी से अटकर चौक हो गए ओर गलियों में अत्यधिक जलभराव की स्थिति बनी है। ग्रामीण व बच्चों को गलियों में जमा गंदे पानी से होकर आना जाना पड़ रहा है। इतना ही नहीं उन्हें संक्रामक बीमारी फैलने का डर भी बना हुआ है। समस्या को देखकर बुधवार को ग्रामीणों ने ही जेट पंप लगाकर गलियों में जमा गंदे पानी को बाहर निकाला और सफाई कर्मचारी के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध भी जताया। इस दौरान उन्होंने समस्या का शीघ्र ही समाधान न होने पर बिनौली ब्लॉक मुख्यालय पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी। इनमें श्रीपाल शर्मा, हरबीर, बिल्लू, महिपाल, कृष्ण, संजीव, मिंटू, जोगिंदर, धर्मबीर, बाला, रेखा, शर्विष्टा, मुकेश, सुनीता आदि शामिल रहे। इस संबंध में ग्राम प्रधान के पति अनिल कुमार ने कहा कि तैनात सफाई कर्मचारी नीरज मनमानी कर रहा है सफाई की बात भी नहीं सुनता है। उसकी उच्चाधिकारियों को लिखित में शिकायत भेजी है। जल्द ही गांव में दूसरा सफाई कर्मचारी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed