{"_id":"5ced8d1abdec22072f0a0d66","slug":"15590720747-baghpat-news17","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर के राजकीय बाल गृह में रहेगी ढोडरा में मिली मासूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर के राजकीय बाल गृह में रहेगी ढोडरा में मिली मासूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के ढोडरा गांव के जंगल में नौ दिन पहले हत्या कर फेंके गए महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है। घटना स्थल पर मिली डेढ़ साल की बच्ची को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। न्यायपीठ बाल कल्याण समिति ने बच्ची को राजकीय बाल गृह रामपुर में भेजा है। पुलिस व महिला हेल्प लाइन की टीम मासूम को लेकर रामपुर रवाना हो गई।
ढोडरा गांव के जंगल में 17 मई को गन्ने के खेत में अज्ञात महिला का शव मिला था। महिला के सिर पर लोहे की भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या की गई थी। शव तीन से चार दिन पुराना होने के कारण गला हुआ था। शव से कुछ दूरी पर डेढ़ साल की बच्ची बेहोशी की हालत में मिली थी। पुलिस ने मासूम को बड़ौत के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला के शव की अभी तक शनाख्त नहीं हो पाई है। न्यायपीठ बाल कल्याण समिति ने अस्पताल पहुंचकर बच्ची को देखा था। अब बच्ची को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बुधवार को बड़ौत पुलिस ने बच्ची को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। समिति के अध्यक्ष राजीव यादव एवं मालती शर्मा ने बताया कि बच्ची को राजकीय बाल गृह रामपुर में भेज दिया गया है। पुलिस व महिला हेल्प लाइन की टीम बच्ची को लेकर रवाना हुई। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है। शनाख्त होने के बाद ही हत्या का खुलासा हो पाएगा। शव के पास मिली बच्ची को अस्पताल से छुट्टी मिल गई।