फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छात्रवृति के लिए आधार जरूरी, मोबाइल पर आएगा ओटीपी

छात्रवृति के लिए आधार जरूरी, मोबाइल पर आएगा ओटीपी

Wed, 29 May 2019 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
छात्रवृति के लिए आधार जरूरी, मोबाइल पर आएगा ओटीपी
बागपत। छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति पाने के लिए आधार कार्ड होगा जरूरी है। इसके अलावा आवेदन के दौरान मोबाइल पर आने वाले ओटीपी को फार्म में भरना जरूरी किया।
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका ने बताया कि कक्षा नौ से लेकर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट तक जारी होने वाली छात्रवृत्ति के लिए आधार कार्ड जारी किया है। इसके बिना छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी। वहीं मोबाइल से भी आधार कार्ड का लिंक होना जरूरी है। आवेदन के दौरान मोबाइल पर ओटीपी नंबर आएगा, जिसको फार्म में भरना जरूरी किया गया है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की सभी छात्र-छात्राएं अपना आधार कार्ड बनवा लें। आधार को मोबाइल से भी लिंक करना होगा। हाईस्कूल की अंक पत्र, प्रमाणपत्र में अंकित अपने नाम तथा अपने माता-पिता के नाम के अनुरूप ही आधार कार्ड में अपना और माता पिता का नाम अपडेट कराएंगे। अंकपत्र में जारी जन्म तिथि को भी आधार कार्ड में अपडेट कराएंगे। समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका ने बताया कि इस नियम की जानकारी सभी स्कूल और कॉलेजों को भी दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed