{"_id":"5ce5a7cdbdec22076d205882","slug":"155855462515-baghpat-news127","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र निर्माण में बेटियों की अहम भूमिका- सुरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र निर्माण में बेटियों की अहम भूमिका- सुरेंद्र
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। यज्ञशाला दाहा में आठ दिवसीय बालिका योग एवं चरित्र निर्माण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर का शुभारंभ ध्वजा रोहण कर किया। प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बेटियां ही आज मजबूत राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। बेटियों को आर्य समाज की शिक्षा देकर एक आदर्श नारी के रूप में तैयार करने का कार्य कर रहे हैं। जिला सभा के प्रधान रामपाल सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में बेटियों को सूर्य नमस्कार, जूडो कराटे, आत्म रक्षा, नैतिक शिक्षा, भाईचारा, राष्ट्र भक्ति आदि शिविर के माध्यम से सिखाने का कार्य किया जा रहा है। शिविर में पहले दिन बालिकाओं को योगाभ्यास कराया। इसमें डॉ. ईश्वर सिंह, डॉ. चंद्रवीर राणा, मा. विजय सिंह राठी, नीरज आर्य, रामपाल सिंह, रवि शास्त्री, राजेंद्र सिंह, बालक राम, बलवीर, देवेंद्र राणा, यशवीर राणा, राजपाल सिंह, सविता आर्य आदि रहे।
शिविर में आग से बचाव की जानकारी दी
दोघट (बागपत)। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल इंटर कॉलेज तवेला गढ़ी में चल रहे पांच दिवसीय ग्रीष्म कालीन संस्कार शाला कार्यक्रम में दूसरे दिन अग्नि शमन अधिकारी कृष्णपाल ने कहा कि बच्चों को शारीरिक बल के साथ साथ बौद्धिक बल बढ़ाना भी जरूरी है। उन्होंने आग से बचाव की जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य रुकम पाल यादव, राजीव कुमार, सतीश कुमार, देवेंद्र सिंह, मा. आनंद छिल्लर, रमेश कुमार, बालिष्टर शर्मा, सीमा छिल्लर, खुशबू, राहुल आदि रहे।