फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   500 बैग उर्वरकों की बिक्री करने वाले कृषि विभाग के रडार पर

500 बैग उर्वरकों की बिक्री करने वाले कृषि विभाग के रडार पर

Tue, 16 Apr 2019 12:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
500 बैग उर्वरकों की बिक्री करने वाले कृषि विभाग के रडार पर
500 बैग उर्वरकों की बिक्री करने वाले कृषि विभाग के रडार पर
विज्ञापन

बागपत। जिले में 500 बैग (250 क्विंटल) से अधिक उर्वरकों की बिक्री करने वाले विक्रेता कृषि विभाग की रडार पर हैं। इसके लिए सरकारी और प्राइवेट दुकानदारों को नोटिस जारी किया। सभी को अपना स्पष्टीकरण पूरे रिकॉर्ड के साथ देना होगा।
जिले में कृषि विभाग की ओर से यूरिया, डीएपी, कीटनाशक दवाओं की सहकारी और प्राइवेट करीब 300 दुकानें हैं। यहां पर किसानों को पीओएस (प्वाइंट ऑफ सैल) के माध्यम से उर्वरकों की बिक्री की जाती है। उत्तर प्रदेश के कृषि निदेशक सोराज सिंह ने निर्देश दिए है कि जिस उर्वरक विक्रेता ने पीओएस एकल ट्रांजेक्शन में 500 बैग (250 क्विंटल) से अधिक की उर्वरकों की बिक्री की है तो उसकी जांच होगी। इसके लिए जिला स्तर पर जांच होगी। इसके बाद सभी खाद विक्रेताओं को रडार पर लिया जाएगा। निर्देश दिए है कि निर्धारित समिति की साप्ताहिक बैठक आयोजित कर अधिक से अधिक उर्वरक विक्रेताओं की समीक्षा कर उनकी सघन जांच कराई जाएगी। इसकी जांच रिपोर्ट कृषि निदेशालय को दी जाएगी। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ने बताया जिले में सहकारी और प्राइवेट 300 खाद की दुकानें चल रही है। इस संबंध में सभी को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

---------
गड़बड़ी मिली तो होगा लाइसेंस निरस्त
बागपत। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि नियम विरूद्ध उर्वरकों की बिक्री की गई है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। लाइसेंस निरस्त भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed