फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   एक नामांकन दाखिल, भाजपा प्रत्याशी के नाम पर लिए चार फार्म

एक नामांकन दाखिल, भाजपा प्रत्याशी के नाम पर लिए चार फार्म

Sat, 23 Mar 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
एक नामांकन दाखिल, भाजपा प्रत्याशी के नाम पर लिए चार फार्म
एक नामांकन दाखिल, भाजपा प्रत्याशी के नाम पर लिए चार फार्म
विज्ञापन


बागपत। कलक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष में एक दल के प्रत्याशी ने नामांकन फार्म दाखिल किया। केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार डॉ. सत्यपाल सिंह के नाम पर चार सेट में नामांकन फार्म लिए गए हैं। एक निर्दलीय और दो दलों के प्रत्याशी ने नामांकन कक्ष से फार्म प्राप्त किए।
शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी डॉ. सत्यपाल सिंह के प्रतिनिधि भाजपा नेता ठाकुर प्रदीप सिंह, एडवोकेट विजयपाल सिंह तोमर और प्रधान वीरेंद्र सिंह ने चार सेट में नामांकन फार्म प्राप्त किए। रिटर्निंग ऑफिस डीएम पवन कुमार और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बागपत एसडीएम राजपाल सिंह मौजूद रहे। इस दौरान सबसे अच्छी पार्टी के प्रत्याशाी डॉ. सलीम अहमद ने अपना नामांकन फार्म दाखिल किया। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नाम से चौधरी मोहकम, सुभाषवादी भारतीय समाज पार्टी की ओर से नफीस मुल्हैडा और निर्दलीय लोकेंद्र सिंह तोमर ने नामांकन फार्म प्राप्त किया। दिनभर यहां पर नामांकन के लिए पुलिस-प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन

-----------------
अब तक 19 ने लिए फार्म, एक ने किया नामांकन
बागपत। लोकसभा चुनाव में 19 प्रत्याशियों ने अभी तक नामांकन फार्म ले लिए हैं। जिनमें एक ने ही अभी तक फार्म जमा किया है। अब नामांकन के लिए सिर्फ 25 मार्च की तिथि बची है। मुख्य प्रत्याशियों में डॉ. सत्यपाल सिंह और रालोद के जयंत चौधरी भी आखिरी दिन ही नामांकन दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
नामांकन के आखिरी दिन मचेगी मारामारी
बागपत। शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण अब सोमवार यानि 25 मार्च को उम्मीदवार पर्चे दाखिल कर सकेंगे। अंतिम दिन के लिए पर्चे दाखिल करने के लिए प्रत्याशियों के साथ समर्थकों की भीड़ उमड़ेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम पवन कुमार ने कर्मचारियों को आखिरी दिन की व्यवस्था के लिए मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed