{"_id":"5c68688cbdec22737148606e","slug":"151550346380-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मीटर में शनि, 1500 मीटर में ईशू रही प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 मीटर में शनि, 1500 मीटर में ईशू रही प्रथम
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। खट्टा प्रहलादपुर के सेठ तारीफ सिंह जैन डिग्री कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई है। शुभारंभ डॉ. फूल सिंह और विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विक्रम सिंह ने फीता काटकर किया। इसमें 100 मीटर दौड़ में शनि धामा प्रथम, विशू द्वितीय और सचिन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में नितिन प्रथम, रोबिन द्वितीय, तरुण तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में ईशू प्रथम, प्रीति द्वितीय, काजल तृतीय रही। 1500 मीटर दौड़ में ईशू प्रथम, काजल द्वितीय, चिंकी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. विक्रम सिंह सभी प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाया। प्रवक्ता अतुलदेव शर्मा, कमलकांत कौशिक, डॉ. सुधीर का सहयोग रहा।
प्रशिक्षण के लिए आवेदन करें युवक और युवतियां
बागपत। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र उपायुक्त हिमांशु गंगवार ने बताया कि एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत कुशल एवं अकुशल हस्तशिल्पियों को दस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके बाद टूल किट वितरण होगी। 20 फरवरी तक कार्यालय में अपने आवेदन कर सकते हैं।