{"_id":"5c5c2b9bbdec2273ac45e4d4","slug":"151549544347-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकरी में पेयजल सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकरी में पेयजल सप्लाई ठप
विज्ञापन
बागपत। टीकरी कस्बे के लोगों ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कस्बे की पट्टी मैनमाना में कई दिन से पेयजल नहीं आ रहा है। इस कारण मोहल्ले के लोग पीने के पानी को तरस रहे हैं। उन्होंने नगर पंचायत में कई बार शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया गया। डीएम से समस्या के समाधान की मांग की। इस मौके पर धर्मवीर सिंह, सत्यपाल, जोगेंद्र राठी, अनुज कुमार, कुलदीप, ओमपाल, सोमी, ओमवीर आदि शामिल रहे।
दुकान में आग लगने की कोशिश
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। सूरजपुर महनवा गांव निवासी शेर मोहम्मद ने बताया कि वह साइकिल मरम्मत का काम करता है। मंदिर के पास सड़क पर उसकी दुकान है। मंगलवार की रात में दुकान बंद कर घर गया। सुबह पड़ोसियों ने जानकारी दी कि दुकान में किसी ने आग लगने की कोशिश की। दुकान के किवाड़ जले हैं। उसने चौकी पर पुलिस से शिकायत की।