{"_id":"5c51fe2cbdec22653c2d15b8","slug":"151548877356-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव ने जागोस गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव ने जागोस गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। उप्र परिवहन विभाग की प्रमुख सचिव/जनपद बागपत नोडल अधिकारी आराधना शुक्ला ने बुधवार को प्राथमिक विद्यालय जागोस में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने कोताना गांव का निरीक्षण किया और 2013 से गांव में निर्माणाधीन पालीटेक्निक की दीवार तोड़कर सैंपल लिया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।
जागोस गांव के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित चौपाल मेें प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। ग्रामीणों ने अवैध रेत खनन से होने वाली परेशानियों से अवगत कराया। इसके अलावा गांव में परिवहन व्यवस्था, स्वास्थ्य संबंधित शिकायतें की। साथ ही विधवा, वृद्धा व विकलांग पेशन की समस्याएं रखी। ग्रामीणों की शिकायतों का प्रमुख सचिव ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल प्रभाव से निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि अधिकारी अपनी कार्यशैली मेें बदलाव लाएं और केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का क्रियान्वयन जन-जन तक पहुंचाने में अपने दायित्वों का निवर्हन करें।
उन्होंने कहा कि सक्रियता के आधार पर छह समितियों के माध्यम से ग्राम पंचायतों मेें कार्य होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश किया कि वे पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं। लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी। इस अवसर पर अधिकांश विभागीय रिकार्ड मिलने पर उन्होंने ग्राम सचिव संजय की सराहना की और नए व अन्य सचिवों को विभागीय रिकार्ड पूरा करने व सरकार की योजनाओं के अंतर्गत ईमानदारी से डयूटी करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत उन्होंने कोताना गांव में बने पॉलीटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि 2013 से पालीटेक्निक कॉलेज का निर्माण चल रहा है। प्रमुख सचिव ने पालीटेक्निक निर्माण में सही सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है, इसकी जांच के लिए दीवार को तोड़कर सीमेंट और ईंटों का सैंपल किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने बताया कि कोटेदार गांव में सही राशन का वितरण नहीं कर रहा है। उन्होंने जिला आपूर्ति अधिकारी को दिशा-निर्देश दिया। इस अवसर पर सीडीओ पीसी जासयवाल, पीडी एमएल पटेल, बीडीओ प्रेमचंद, ग्राम सचिव संजय, भूपेंद्र, विकास राठी, प्रवेंद्र, रोहित, हिमांशु, रोहित सहित ग्राम व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।