{"_id":"5c44ca35bdec2229d23969a8","slug":"151548012085-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज विपिन जोशिया का निर्णायक मंडल में हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज विपिन जोशिया का निर्णायक मंडल में हुआ चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
नगर के राज वुशू क्लब के सचिव और नेशनल कोच राज विपिन जोशिया का पंजाब के जालंधर में होने वाली 18वीं सब जूनियर नेशनल वुशू चैंपियनशिप के निर्णायक मंडल में चयन हुआ है। साथी खिलाड़ियों ने फूल माला पहनाकर कोच का स्वागत किया।
नगर के राज वुशू क्लब के सचिव एवं सूजरा गांव निवासी राज विपिन जोशिया का 22 से 27 जनवरी तक पंजाब के जालंधर की एलपीयू यूनिवर्सिटी में होने वाली 18वीं सब जूनियर नेशनल वुशू चैंपियनशिप के 47 सदस्यीय निर्णायक मंडल में चयन हुआ है। वे उप्र में वुशू में चुने जाने वाले एकमात्र कोच हैं। राज विपिन जोशिया के पास नेशनल स्तर के सैकड़ों पदक हैं। उनका नगर में राज वुशू क्लब के नाम से एकेडमी है। इससे कई बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन आर्मी, एयर फोर्स एवं अन्य सरकारी नौकरी में चयन हो चुका है। साथी खिलाड़ियों ने फूल माला पहनाकर कोच राज विपिन का स्वागत किया। इसमें खेल इंडिया ट्रस्ट के संस्थापक भगत सिंह, आस करण, मोनिका भारद्वाज, कृष्णपाल तंवर, प्रदीप गुर्जर, अरुण, कार्तिक बालियान, गौरीशंकर, नितांशु तोमर, विशू आदि रहे।