{"_id":"5c364ed5bdec2256a931ccd6","slug":"151547062997-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों का पिलाना बिजलीघर में प्रदर्शन व धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों का पिलाना बिजलीघर में प्रदर्शन व धरना
विज्ञापन
पिलाना (बागपत)। ग्रामीणों ने बढ़े हुए बिल और मीटर चालू न करने के विरोध में पिलाना बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि उनके बिजली के बिल बढ़े भेजे हैं। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अभी तक बिजली के मीटर भी चालू नहीं हो पाए है। अधिकांश लोगों के पास बिजली के बिल ज्यादा आ रहे है। बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल होने के कारण कोई भी अधिकारी ग्रामीणों के बीच नहीं पहुंचा। बाद में ग्रामीणों ने एक्सईएन से फोन पर बात की और अपनी समस्या बताई। आश्वासन दिया कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इसमें राजीव त्यागी, महेंद्र, नरेश, हरबीर, लीलू, बिजेंद्र, राकेश, अंकित, अनिल, राज कुमार, यामीन, युवराज, गजराज आदि रहे।
दो दिन से फूंका ट्रांसफार्मर ठीक कराने की मांग
दाहा (बागपत)। पलड़ा गांव में बाहरी छोर पर रखा ट्रांसफार्मर दो दिन से फूंका हुआ है। आज भी ऊर्जा निगम ने इसका कोई संज्ञान नहीं लिया है। बिजली न आने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायत करने के बाद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की है। इसमें इसरार, भूरा, इंतकाम, नौशाद, कपूर, नूर हसन, हाकम अली, खलील, नफीस प्रधान आदि रहे।