{"_id":"5b903138867a557f6d0aed64","slug":"151536176440-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमजन तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमजन तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: सीडीओ
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सीडीओ पीसी जायसवाल ने विकास कार्यों की समीक्षा की। निर्देश दिए शासन की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को तेजी के साथ पूर्ण कराया जाए। जनकल्याणकारी योजनाओं का समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। बिजली की आपूर्ति, पेयजल एवं अन्य सभी आवश्यक बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। विकास भवन सभागार में उन्होंने कहा कि विभागीय रेंकिंग में सुधार लाए। गन्ना भुगतान, कृषि विभाग, जल निगम, राज्य पोषण मिशन, डीपीआरओ, पीएम आवास योजना, ऊर्जा निगम, बेसिक शिक्षा की समीक्षा की। सीडीओ ने कहा कि गोद लिए गांव में जरूर जाए और वहां को भौतिक निरीक्षण करेंगे। इसकी आख्या कार्यालय को देना सुनिश्चित करेंगे। सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, पीडी एमएल पटेल, उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन