फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किसानों को नहीं मिला फसलों को उचित मूल्य : संजय सिंह

किसानों को नहीं मिला फसलों को उचित मूल्य : संजय सिंह

Wed, 29 Aug 2018 01:33 AM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
किसानों को नहीं मिला फसलों को उचित मूल्य : संजय सिंह
बागपत। आम आदमी पार्टी की जन अधिकार पद यात्रा में शामिल होने पहुंचे पार्टी के नेताओं का जिला मुख्यालय पर स्वागत किया गया। इस मौके पर पार्टी के प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, दिल्ली की विधायक अलका लांबा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का वाजिब दाम नहीं मिला है।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य और आप नेता संजय सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा जमीन का उचित मुआवजे के लिए भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। सरकार ने किसानों का सभी कर्ज माफ नहीं किया गया। उन्होंने कहा बिजली की बढ़ी दरों से कृषकों की आर्थिक स्थिति कमजोर कर दी है। उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी मांग करती है युवाओं को रोजगार मिले, पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच स्थापित हो, बढ़ी बिजली दरें वापस किए जाए। शिक्षामित्र एवं आंगनबाड़ी को नियमित किया जाए, पुरानी पेंशन बहाल, पुलिस भर्ती पूरा किया जाए।
विज्ञापन

आप नेताओं का स्वागत करने वालों में पश्चिम उत्तर प्रदेशाध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. छवि, सचिव पंकज पाठक, जिला संयोजक ओमवीर सिंह, विभाग सिंह, नीलम शुक्ला, अजित सिंह, संसार, नौशाद, राजू सैनी, महेंद्र सिंह, डॉ. सतीश, नीरज जैन, खलील अहमद, दिलशाद, मांगेराम, अमित डेढ़ा, अमित तोमर, विवेक चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed