{"_id":"5b3686204f1c1bfd6e8ba6e3","slug":"151530299936-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसली के लोगों का एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसली के लोगों का एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सिरसली गांव के ग्रामीणों ने एसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर दहेज उत्पीड़न के मामले में झूठा फंसाने का आरोप लगाया। एसपी को प्रार्थना पत्र देकर केस की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने एसपी को बताया कि संदीप पुत्र वेद पाल की शादी फरवरी 2018 में पुरा गांव निवासी प्रियंका पुत्री धनपाल से हुई। छह जून को उसके पिता और बहन सिरसली गांव में आए और खुशी से प्रियंका को अपने साथ लेकर गांव में ही उसकी मौसी के पास चले गए। रात में रुकने के बाद सात जून को अपने गांव पुरा चले गए। प्रियंका का व्यवहार पहले से ही अच्छा नहीं रहा है। वह यह कहकर घर से गई थी कि जब तक अलग नहीं रहोंगे और जमीन और घर का बटवारा नहीं होगा, वापस नहीं आएगी। उसने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। किसी निर्दोष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। एसपी जयप्रकाश ने निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन दिया। इनमें जयवीर सिंह, सत्यपाल सिंह, जसवीर सिंह, यशवीर सिंह, कुलदीप कुमार, सुरेंद्र सिंह, देशबीर सिंह, रोहित कुमार, रामकिशन सिंह, मास्टर राजेंद्र सिंह, रामकिशन सिंह, संजीव सिंह, अरविंद सिंह, ओमप्रकाश, रोहताश, रामबीर सिंह, हरेंद्र सिंह, सुरेश सिंह आदि रहे।