{"_id":"5b2ab0da4f1c1b614d8b763c","slug":"151529524442-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट में हंगामा, एससी के सर्टिफिकेट के लिए डीएम की गाड़ी के सामने लेटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट में हंगामा, एससी के सर्टिफिकेट के लिए डीएम की गाड़ी के सामने लेटे
Updated Thu, 21 Jun 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। एससी जाति का प्रमाणपत्र जारी कराने की मांग को लेकर कोरी समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट में हंगामा किया। कई युवक डीएम की गाड़ी के सामने लेट गए। अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। आरोप लगाया कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद भी प्रमाणपत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं और समाज के युवकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
करीमपुर गांव निवासी कपिल कुमार और बामनौली गांव निवासी नरेंद्र कोरी के नेतृत्व में बिरादरी के युवक कलक्ट्रेट पहुंचे। मीटिंग से निकलकर गाड़ी में सवार होने जा रहे डीएम ऋषिरेंद्र कुमार के सामने समाज के युवकों ने अपनी मांग रखी। डीएम ने एक युवक से जानकारी ली और गाड़ी में सवार हो गए। इस बीच कोरी समाज के युवक डीएम की गाड़ी के सामने लेट गए। होमगार्ड और सिपाहियों ने युवकों को गाड़ी के सामने से जबरन हटाया। कलक्ट्रेट में हंगामे की स्थिति खड़ी हो गई। एसडीएम विवेक कुमार यादव भी पहुंचे।
कोरी समाज के युवकों का कहना था कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद उनके प्रमाणपत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन उनकी जायज मांगों पर भी ध्यान नहीं दे रहा है। वह डीएम के सामने अपनी समस्या लेकर पहुंचे थे, लेकिन उनकी कोई बात नहीं सुनी गई। कलक्ट्रेट से डीएम के जाने के बाद युवकों ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी भी की। इस दौरान कपिल कोरी, नरेंद्र कोरी, कुलदीप कोरी, राहुल कोरी, विशाल कोरी, शिवम कोरी, नितिन कोरी, करण कोरी, पवन कोरी, अमित कोरी, निशांत कोरी, मोहित कोरी मौजूद रहे। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार का कहना है कि शासन के उच्चाधिकारियों से बात की जा रही है। जाति प्रमाणपत्र को लेकर जो समस्या आ रही है, उसे जल्द ही दूर किया जाएगा। किसी भी व्यक्ति को उसके अधिकारों से वंचित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में हो चुका हंगामा
बागपत। पिछले विधानसभा चुनाव में भी कोरी समाज के प्रमाणपत्र को लेकर हंगामा हुआ था। खेकड़ा की कांग्रेस नेता भगवती देवी को प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया था, जिसके चलते उनका नामांकन भी निरस्त हुआ। बाद में काफी हंगामे के बाद भगवती को प्रमाणपत्र जारी किया गया था।
क्या कहते हैं कोरी समाज के लोग
बागपत। कोरी समाज के लोगों का कहना है कि जिले में उन्हें हिंदु जुलाहा लिखा जाता है जबकि जुलाहा कोई बिरादरी नहीं बल्कि कार्य है। हाईकोर्ट ने उन्हें कोरी जाति में माना है और प्रमाणपत्र के लिए आदेश जारी किए हैं। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से इस बाबत पत्र भी जारी किया जा चुका है।