फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आसमान में दिखे, लेकिन बिना बरसे ही लौट गए बादल

आसमान में दिखे, लेकिन बिना बरसे ही लौट गए बादल

Sun, 17 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
आसमान में दिखे, लेकिन बिना बरसे ही लौट गए बादल
बागपत। मौसम ने फिर करवट बदली। दिनभर आसमान में बादल आते जाते रहे। सुबह बारिश की उम्मीद बंधी, लेकिन बिना बरसे ही बादल वापस लौट गए। बादल छाए रहने से गर्मी से राहत जरूर मिली। किसानों ने कहा बारिश होने से फसलों को लाभ होगा और गर्मी से भी लोगों को निजात भी मिल सकेगी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाने शुरू हो गए। लोगों को बारिश की उम्मीद बंध गई। दोपहर के समय धूप खिल गई। इसके बाद आसमान में फिर बादल आ गए। दिनभर बादल आते जाते रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। तापमान गिरकर 37 डिग्री तक पहुंच गया। किसानों ने कहा बारिश की उम्मीद थी, लेकिन बादल लौट गए। बारिश होने से फसलों को लाभ होगा। ईख और चारे की फसलें बेहतर होगी। सिंचाई के लिए नलकूपों का सहारा लेना पड़ रहा है। उधर, शनिवार को लोगों ने बारिश के लिए भी दुआएं भी की। मौसम विज्ञान विभाग ने आंधी की आशंका जताई । तेज हवाएं चली। रविवार को भी बारिश की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed