{"_id":"5b2566464f1c1bb51e8b64e9","slug":"151529177670-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुफिया विभाग अलर्ट, भर्ती परीक्षा के लिए पुलिस ने कमर कसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुफिया विभाग अलर्ट, भर्ती परीक्षा के लिए पुलिस ने कमर कसी
Updated Sun, 17 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। उत्तर प्रदेश पुलिस की लिखित परीक्षा की तैयारी चल रही है। जिले में दो केंद्रों पर 8280 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है। प्रत्येक कक्ष में कैमरे की व्यवस्था रहेगी। दोनों केंद्रों के आसपास भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। एसपी जयप्रकाश ने कहा कि नकल विहीन परीक्षा कराई जाएगी।
यूपी पुलिस में सिपाही पद के लिए लिखित परीक्षा 18 और 19 जून को होगी। बागपत के श्री यमुना इंटर कॉलेज और बड़ौत के कालंदी कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया है। पुलिस-प्रशासन परीक्षा की तैयारी में जुटा है। उधर, खुफिया विभाग भी छानबीन में जुटा हुआ है। एसपी ने बताया कि प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था रहेगी। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, शौचालय, बिजली, बायो मैट्रिक मशीन की व्यवस्था होगी। परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए प्रश्न पत्र के 24 सेट तैयार किए हैं और हर कमरे में सीसीटीवी के जरिये पैनी निगरानी की जाएगी। वही परीक्षार्थियों की समस्याओं के निर्धारण व अन्य सुविधाओं के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह दस बजे से बारह बजे तक होगी और द्वितीय पाली की समय तीन से पांच बजे तक निर्धारित किया।
प्रत्येक कमरे में तीन इंस्पेक्टर होंगे पर्यवेक्षक
बागपत। प्रत्येक कमरे में तीन इंस्पेक्टर को पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया। नकल विहीन बनाने के लिए विशेष सचल दस्ते गठित किए हैं।
भर्ती बोर्ड के नाम से फर्जी लेटर वायरल
बागपत। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के नाम से व्हाट्स एप पर भर्ती लेटर वायरल किया। लेटर में बागपत, मुजफ्फरनगर, बलिया, मेरठ और शामली जनपदों में परीक्षा से कुछ घंटे पहले प्रश्नपत्र लीक होने की बात कही गई है। एसपी जयप्रकाश ने कहा कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। जिले में परीक्षा नकल विहीन कराई जाएगी।