{"_id":"5b0efcba4f1c1bda6e8b56de","slug":"151527708858-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकंदपुर और बासौली को लगेंगे विकास के पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकंदपुर और बासौली को लगेंगे विकास के पंख
Updated Thu, 31 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
रमाला (बागपत)।
क्षेत्र के मुकंदपुर और बासौली गांव में श्यामा प्रसाद मुखर्जी योजना के तहत विकास कार्य कराए जाएंगे। इसके तहत जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम ने दोनों गांवों में निरीक्षण किया। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराए जाएंगे।
सीडीओ पीसी जासवाल, डीआरडीए के परियोजना निदेशक एमएल पटेल, डीपीआरओ संजय यादव, लघु सिंचाई विभाग के जेई विपिन त्यागी, बीडीओ छपरौली प्रेमचंद, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के जेई स्वदीप झा, एडीओ कृष्णपाल ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी योजना के तहत बासौली और मुकंदपुर गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया। योजना के तहत दोनों गांवों में विकास कार्य होने है। मुकंदपुर की ग्राम प्रधान के पति धर्मेंद्र ने बताया योजना के तहत गांव में खेल का मैदान, बच्चा पार्क, कंप्यूटर लैब, स्किल इंडिया के तहत फूड प्रोसेसिंग, पशु अस्पताल, जच्चा-बच्चा केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। गांव में दो तालाबों की खोदाई भी होनी है। इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा। सीडीओ पीसी जासवाल ने बताया कि योजना तैयार की जा रही है। बहुत जल्दी ही निर्माण कराया जाएगा। इनके अलावा जिले के सिलाना, बरवाला सहित आठ गांव को योजना में चयनित किया है।