{"_id":"5b0c59da4f1c1b906e8b5191","slug":"151527536090-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुकुल जिवाना में 12 वी के टॉपर्स छात्र छात्राओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुकुल जिवाना में 12 वी के टॉपर्स छात्र छात्राओं को किया सम्मानित
Updated Tue, 29 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
जिवाना गुलियान के गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ, इसमें सीबीएसई 12 वीं में प्रांजल मिश्रा ने जनपद की टॉप तीन और स्वीटी ने टॉप पांच की सूची में स्थान बनाने पर और स्कूल के टॉपर्स छात्र छात्राओं को स्कूल प्रबंधन ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर ने बताया 12 वीं में पंजीकृत 121 छात्र छात्राएं प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं। छात्र प्रांजल मिश्रा ने विज्ञान वर्ग में 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद की टॉप तीन और स्वीटी तोमर विज्ञान वर्ग में 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद की टॉप पांच सूची में स्थान बनाकर स्कूल का नाम रोशन किया। इसके अलावा श्रुति जैन ने वाणिज्य वर्ग में 91.8 प्रतिशत, रोहिल धामा, 84.6 प्रतिशत, शैली महुआ ने 81.4 प्रतिशत, नितिन कुमार ने 81.2 प्रतिशत, स्वेता सोलंकी ने 81.8 प्रतिशत, विज्ञान वर्ग में सुमित तोमर ने 88.6 प्रतिशत, अमन गुप्ता ने 87.8 प्रतिशत, निखिल गुप्ता ने 88.4 प्रतिशत, शुभम वर्मा ने 84.2 प्रतिशत, ऋतिक तोमर ने 81.8 प्रतिशत, अदिति तोमर ने 81.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल के टॉपर्स बने हैं। टॉपर छात्र छात्राओं को संस्थापक प्रो. बलजीत सिंह आर्य, डायरेक्टर डॉ. अनिल आर्य, निदेशक डॉ. सुनील आर्य ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। संचालन उपप्रधानाचार्य डॉ. सुशील वत्स ने किया। इसमें डॉ. डीआर मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, ममतेश तोमर, कविता जैन, नितिन शर्मा, चंद्रवीर शिवाच, मोनू राणा, जितेंद्र आर्य आदि रहे।