{"_id":"5b08671a4f1c1bf26e8b4909","slug":"151527277338-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यो में गड़बड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यो में गड़बड़ी का आरोप
Updated Sat, 26 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप
बागपत। सुल्तानपुर हटाना गांव के विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए डीडीओ से शिकायत की है। शौचालय निर्माण में धांधली की गई है। उन्होंने इसकी जांच कराने की मांग की है।
शुक्रवार को सुल्तानपुर हटाना गांव के ग्रामीण धर्मेंद्र, जोगिंद्र, प्रवेन्द्र ने विकास भवन पहुंचकर डीडीओ हुब लाल को बताया कि 63 के करीब शौचालयों का निर्माण किया गया था, जो मानक के अनुसार नहीं बने है। सभी में दरारें पड़नी शुरू हो गई हैं। ऐसे व्यक्तियों की सूची बनाई गई जिनके घर में पहले से ही शौचालय मौजूद थे। विकास कार्य कराने के नाम पर भी कमीशन मांगा जाता है। आरोप है कि गांव में इंटरलॉकिंग, नाली निर्माण एवं सफाई के कार्यों में भी कमीशन लिया गया है। लगातार गांव के कार्यों में गबन किया जा रहा है। जिला विकास अधिकारी हुबलाल से मामले की जांच कराने की मांग रखी गई है।