{"_id":"5b0718824f1c1b9d6e8b46d1","slug":"151527191682-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी पानी के लिए तरसे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी पानी के लिए तरसे मरीज
Updated Fri, 25 May 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। जिला अस्पताल में पानी की समस्या दुरुस्त नहीं हुई है। खुद मरीज और उनके तीमारदार हैंडपंप से पानी पी रहे हैं। वार्डों में भर्ती मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ है।
पानी की मोटर में खराबी आने से जिला अस्पताल में पानी की समस्या खड़ी हो गई । वार्डों में लगी टंकियों से पानी की सप्लाई बाधित हो गई ।पानी को लेकर बुधवार को मरीजों ने हंगामा किया। अफसरों ने पानी की समस्या का समाधान करने का दावा किया, लेकिन बृहस्पतिवार को अभी समस्या जस की तस है।
बृहस्पतिवार को भी जिला अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके तिमारदार पेयजल के लिए हैंडपंप पर लाइन में लगाते रहे। जनरल वार्ड में भर्ती मरीजों और उनके तिमारदार को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा है। मरीजों के तीमारदार बोतल और अन्य साधनों से मरीजों तक पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। चिलचिलाती गर्मी में पानी की बूंद-बूंद को जिला अस्पताल के सैकड़ों मरीज तरस गए। मरीजों ने जिला अस्पताल के प्रशासन से जल्द व्यवस्था करने की मांग की । उधर, सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह ने बताया कि पानी की मोटर में खराबी आई गई , इसे सही करा दिया है। पानी की समस्या का समाधान करा दिया गया है।