{"_id":"5ad652c94f1c1b84028b516e","slug":"151523995337-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया भुगतान नहीं हुआ तो जाम करेंगे सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया भुगतान नहीं हुआ तो जाम करेंगे सड़क
Updated Wed, 18 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में गन्ना समस्या को लेकर किसानों की बैठक हुई। इसमें सामान्य गन्ने की पर्चियां व बकाया गन्ना भुगतान न भेजने पर रोष जताया गया और साथ ही कहा यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग जाम कर दिया जाएगा।
वक्ताओं ने कहा कि खेतों में अभी भी 20 प्रतिशत गन्ना खड़ा हुआ है। पेराई सत्र खत्म होने को है, लेकिन किसानों को सामान्य गन्ने की पर्ची नहीं दी जा रही है। इस समय गेहूं कटाई भी चल रही है। किसान परेशान घूम रहा है। उन्होंने कहा कि मलकपुर चीनी मिल ने अभी तक बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया। किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। स्कूलों में बच्चों के दाखिले नहीं तक नहीं करा पा रहे हैं। बेटियों की शादियां रुकी पड़ी है, लेकिन सरकार किसानों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। सरकार मिल मालिकों से मिली हुई है। किसानों का शोषण किया जा रहा है। उन्होंने कहा यदि शीघ्र समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग जाम किया जाएगा। इसकी अध्यक्षता जगत सिंह ने की। संचालन संजीव कुमार ने किया। इसमें यशवीर, कृष्णपाल, ज्ञानेंद्र, सहेंद्र, महिपाल, राजबीर, मांगेराम, महक सिंह, सतेंद्र, प्रेमपाल आदि किसान उपस्थित रहे।