फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   जर्जर 11 हजारी लाइन हटवाने की मांग

जर्जर 11 हजारी लाइन हटवाने की मांग

Thu, 12 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
जर्जर 11 हजारी लाइन हटवाने की मांग
बड़ौत। शेरपुर लुहारा गांव के ग्रामीण तहसील पहुंचे और गांव के मकानों के ऊपर से जा रही 11 हजार वोल्ट की लाइन की हटवाए जाने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया। प्रदर्शन कर रहे शेरपुर लुहारा के लोगों का कहना था कि गांव के मकानों के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन गुजर रही है। इतना ही नहीं सरकारी स्कूल, देवी मंदिर के ऊपर से भी लाइन जा रही है। कभी भी तार टूटकर गिरने से बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन को गांव के बाहर करवाने की मांग की। इस मौके पर राजू, राधे, नरेश, जयभगवान, प्रमोद कुमार, बिलेंद्र, रामकुमार, कृष्णपाल, देवेंद्र, रणवीर, जसवीर, अजब सिंह, पवन, तेजपाल, भोपाल, जयपाल, सोमपाल, अशोक, नीटू आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed