{"_id":"5ab7ff5d4f1c1bc3758b7791","slug":"151522007901-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में नहीं पहुंच रहा किसानों का गन्ना भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में नहीं पहुंच रहा किसानों का गन्ना भुगतान
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। चीनी मिलों द्वारा भेजा जा रहा गन्ना मूल्य भुगतान बैंकों में नही पहुंच रहा है, इससे किसानों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का आरोप है कि मलकपुर समिति द्वारा भुगतान नहीं भेजा जा रहा है।
किनौनी व मलकपुर शुगर मिलों द्वारा भेजा गया गन्ना भुगतान किसानों के बैंक खातों में नहीं पहुंच रहा है। किसान इन मिलों के प्रबंधन से सम्पर्क करते हैं तो बताया जाता है कि भुगतान मलकपुर समिति को भेज दिया गया है। क्षेत्र के सिरसली, रंछाड़, जिवाना, दादरी आदि गांवों के किसानों का आरोप है कि समिति मिलों द्वारा भेजा गया भुगतान देरी से बैंकों में भेजती है, जिससे किसानों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अब मार्च में विद्युत बिल बकाया जमा करने में भी परेशानी उठानी पड़ेगी। किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी से जल्द भुगतान बैंकों में भिजवाने की मांग की है। मलकपुर गन्ना समिति सचिव ओमप्रकाश सिंह का कहना है कि मिलों द्वारा प्राप्त भुगतान बैंकों में भेज दिया गया है।